रेल बजट- नये प्रस्तावित रेल रूट जिन पर सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें

रेल बजट प्रस्तुत करते हुए सदानंद गौड़ा ने कहा कि परियोजनाओं के विस्तार के अलावा, रेल से अब तक न जुड़े हुए क्षेत्रों को संपर्क मुहैया कराने के रूप में भावी जरूरतों और आवश्यकताओं का आंकलन करने की जरूरत है।
नई रेल लाइनों के बारे में पढ़ें नीचे उसके बाद देखें ट्रेनों की सूची
नई लाइनों के सर्वेक्षण की सूची इस प्रकार है -
नई लाइनें
1. कनहनगढ़-पनातूर-कनियुरू
2. मुगीसराय-भबुआ वाया नौघर
3. होशियारपुर-अम्ब अंदौरा
4. औरंगाबाद-चालीसगांव
5. सिंगरौली-घोरावल लूसा
6. गब्बूर-बेल्लारी
7. शिमोगा-श्रींगेरी-मंगलौर
8. बदोवन-झारग्राम वाया चांडिल
9. तालगुप्ता-सिद्दपुर
10. भबुआ-मुंडेश्वरी
11. जींद-हिसार
12. गदग-हरुनहल्ली (अद्यतन)
13. ऊना-हमीरपुर
14. उज्जैन-झालावाड़-अगार-सुसनेर-सोयठ (अद्यतन)
15. हिसार-नरवाना
16. सोलापुर-तुलजापुर (अद्यतन)
17. चारधाम, केदारनाथ बदरीनाथ आदि के लिए रेल संपर्कता
18. नयागढ़-बांसपानी के बीच लौह अयस्क की खान तक रेल संपर्कता
दोहरीणकरण/तीसरी लाइन और चौथी लाइन, आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण
1. जयपुर-कोटा को दोहरीकरण
2. चांदना फोर्ट-नागभीड़ का दोहरीकरण
3. मंगलौर-उल्लाल-सूरतकाल का दोहरीकरण
4. रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ का दोहरीकरण
5. भुसावल-बडनेरा-वर्धा तीसरी लाइन
6. कसारा-इगतपुरी चौथी लाइन
7. करजत-लोनावला चौथी लाइन
8. इटारसी-भुसावल तीसरी लाइन
9. मेहसाणा तक अहमदाबाद क्षेत्र में मीटर आमान लाइन का आमान परिवर्तन
10. पीलीभीत-शाहजहानपुर का आमान परिवर्तन (अद्यतन)












Click it and Unblock the Notifications