Video: सुकेश चंद्रशेखर की सेल में छापा, 1.5 लाख की चप्पल, Gucci की जींस मिली, अधिकारियों को देख फूट-फूट रोया
महाठग सुकेश चंद्रशेखरन की सेल में पड़ा छापा। इस दौरान उसके पास से लाखों की चप्पल, महंगी जींस और कई लग्जरी आइटम मिले। अधिकारियों को सेल में देखकर उनके सामने फूट-फूटकर रो पड़ा सुकेश।

मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के जेल में जब प्रशासन ने छापा मारा तो कई लग्जरी चीजें मिली हैं। सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल में बंद है। जेल में सेल प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान उसके पास से 1.5 लाख रुपए की चप्पल, 80 हजार रुपए की दो जींस बरामद की गई। छापेमारी के दौरान सुकेश फूट-फूटकर रोने लगा। जिस जेल में सुकेश बंद है वहां जेलर दीपक शऱ्मा और जयसिंह ने सीआरपीएफ के साथ छापा मारा। जिन्हें देखकर सुकेश दंग रह गया और उनके सामने फूट-फूटकर रोने लगा। जिस तरह से सुकेश रो रहा था उसे देखकर अधिकारी भी हैरान थे।
1.5 लाख की चप्पल मिली
सुकेश के पास छापेमारी के दौरान दो Gucci की जींस मिली है, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है। वहीं डेढ़ लाख रुपए की चप्पल भी उसके पास से बरामद की गई है। इसके अलावा कई बेशकीमती सामान और लग्जरी आइटम सुकेश के पास छापेमारी के दौरान अधिकारियों को मिले हैं। इस छापेमारी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि अधिकारी सेल की छापेमारी कर रहे हैं। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि जिसने भी इस सीसीटीवी फुटेज को लीक किया है उसके खिलाफ जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
मनी लॉन्ड्रिंग का केस
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर को ईडी ने 16 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। उसपर आरोप है कि उसने खुद को केंद्रीय गृह विभाग का अधिकारी बताकर रेलिगेयर के प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी के साथ हेराफेरी की थी। जांच एजेंसी ने सुकेश की 14 दिन की हिरासत मांगी थी। ईडी ने सुकेश को तीसरी बार मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है। सुकेश पर रेलिगेयर के प्रमोटर की पत्नी से 217 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप है। हाल ही में सुकेश जैकलीन फर्नांडीज को वेलेंटाइन डे पर बधाई देने को लेकर चर्चा में था।
जैकलीन को दी वैलेंटाइन डे की बधाई
दरअसल जब एनआईए की टीम सुकेश को लेकर पेशी के लिए जा रही थी इसी दौरान पत्रकारों से सुकेश ने कहा जैकलीन को वेलेंटाइन डे की बधाई दीजिएगा। सुकेश से जब जैकलीन के साथ उसके संबंध को लेकर सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि मेरी ओर से वैलेंटाइन डे की बधाई दीजिएगा। इसके अलावा सुकेश के खिलाफ दो केस चल रहे हैं। सुकेश पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी घूस देने का आरोप है। उसपर यह आरोप वीके शशिकला गुट को एआईएडीएमके का चुनाव चिन्ह दो पत्ती को देने की सिफारिश के लिए लगा था।
2021 में दर्ज हुआ केस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2021 में सुकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसपर खुद को शीर्ष अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। सुकेश ने खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर मालविंदर सिंह की पत्नी से 4 करोड़ु रुपए की ठगी की थी। मालविंदर सिंह के भाई की पत्नी अदिति सिंह के साथ उसने 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। सुकेश पर आरोप है उसने कई फिल्म अभिनेत्रियों को महंगे-महंगे गिफ्ट भी दिए हैं।
#WATCH | Luxury items found in conman Sukesh Chandrasekhar’s jail cell. CCTV visuals from Mandoli jail shared by sources show Sukesh after raids caught items in his jail cell.
— ANI (@ANI) February 23, 2023
(Source: Mandoli Jail Administration) pic.twitter.com/Fr77ZAsGbF












Click it and Unblock the Notifications