लंच की टेबल पर राहुल, तेजस्वी, मीसा एकसाथ, गपशप में पीएम का नाम, 'मछली की हड्डी' वाला मजाक, क्या बोले दिग्गज?
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान अभी बाकी है। इस बीच राजनीतिक दलों के दिग्गज लगातार अपनी पार्टी के कैंडिडेट्स के लिए चुनावी कैंपेन का हिस्सा बन रहे हैं। मुकाबला इस बार एनडीए का आईएनडीआईए से है। इंडी गठबंध में शामिल कांग्रेस दिग्गज राहुल गांधी और आरजेडी नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मीसा भारती एक टेबल पर लंच करते नजर आ आए। लंच के दौरान ये नेता हंसी मजाक के अंदाज में पीएम मोदी और बीजेपी के संभावनाओं व्यंग कसते हुए नजर आए।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मांसाहार को लेकर चर्चा में आ गए। इस हफ्ते मंगलवार को परिवार परिवार के साथ लंच करते हुए तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया जिसमें साथ राहुल गांधी भी है। राहुल को यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। वीडियो के अंत में तेजस्वी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि राहुल गांधी ने अब तक दो बार मटन खाया है।

इससे पहले लालू यादव का राहुल गांधी के मौजूदगी में मटन पकाने के वीडियो सामने आया था, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस बार भी कुछ ऐसा था, जब लालू परिवार के साथ राहुल गांधी लंच कर रहे थे। इस दौरान आरजेडी और कांग्रेस दिग्गज मौज मस्ती के मूड में भी दिखे।
Recommended Video
वीडियो में सुना जा सकता है कि तेजस्वी यादव राहुला गांधी के साथ लंच करते हुए ये कहते हैं, "अरे साहनी जी, आपकी मछली की हड्डियां मोदी जी के गले में फंस गई हैं?"
राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ और भी हंसी-मजाक हुआ, जिसके अंत में राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी बारी है और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सभी के लिए खाना बनाना चाहती हैं। बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का नाम भी चर्चा में आया जब नवरात्र से पहले मछली खाने को लेकर तेजस्वी यादव को लेकर चर्चा हो रही थी। वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए शीर्षत दिया गया, , "वीडियो सौजन्य से राहुल गांधी"।
बता दें कि नवरात्र से पहले श्री यादव द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो, जिसमें उन्हें श्री साहनी के साथ मछली का भोजन करते हुए दिखाया गया था, ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।
बीजेपी की टिप्पणी के बाद तेजस्वी ने कहा था, "हमने यह वीडियो भाजपा और गोदी मीडिया अनुयायियों के आईक्यू का परीक्षण करने के लिए अपलोड किया था और हम अपनी सोच में सही साबित हुए। इसका क्या मतलब है? बेचारे अंधभक्तों को पता है? आखिर में साहनी जी ने मिर्ची लगने की बात भी कही है।"












Click it and Unblock the Notifications