19 को राहुल-सोनिया देंगे सीडब्ल्यूसी इस्तीफा और प्रियंका की होगी एंट्री!

बैंगलोर। लोकसभा चुनावों में मिली शर्मनाक हार के बाद सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने हार कबूल तो कर ली है लेकिन पार्टी के अंदर इस समय हो-हल्ला मचा हुआ है। जो आसार दिख रहे हैं उसके हिसाब पार्टी के अंदर दो-फाड़ मची हुई है जिसके छोटा सा ट्रेलर कल दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय के सामने दिखा जब पार्टी कार्यकर्ता जोर-जोर से चिल्ला रहे थे प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ।

पार्टी को मिली लगातार शिकस्त ने शायद कांग्रेस सदस्यों का राहुल गांधी पर से भरोसा उठा दिया है। ना तो लोगों को अब राहुल के युवा जोश में दिलचस्पी है और ना ही उनकी बातों में, इसलिए जो आसार दिख रहे हैं उसके हिसाब से 19 मई को सीडब्ल्यूसी की होने वाली बैठक में राहुल गांधी और सोनिया गांधी अपने पदों से इस्तीफ दे देंगे। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अगर सोनिया-राहुल अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा?

और सही में अगर कांग्रेस दल के लोग प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपते है तो क्या यह राहुल गांधी को फेलियर साबित करने के लिए काफी नहीं होगा और क्या सोनिया गांधी बतौर मां इस बात के लिए राजी होंगी?

प्रियंका गांधी अगर सोनिया गांधी और राजीब गांधी की बेटी हैं औऱ कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं तो वो राबर्ट वाड्रा की बीवी भी तो हैं जिन पर इस समय भ्रष्ट्राचार के आरोप लगे हैं जो कि कांग्रेस की हार की मुख्य वजहों में से एक है। ऐसे में कांग्रेस और राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा इस बात का पता सोमवार को पार्टी की बैठक होगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि पार्टी अब हार के बाद विकल्प तलाशने में जुट गयी है।

इस बारे में आपलोगों का क्या कहना है अपनी राय नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज कीजिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+