राजीव गांधी स्मृति कार्यक्रम से नदारद रहे राहुल गांधी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ल)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली के शक्तिस्थल और देश भर में स्थति कांग्रेसी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। और तो और कई संस्थानों में भी राजीव गांधी को याद किया गया। इसी शृंखला में संसद भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम सांसद व मंत्री आये, लेकिन राजीव के पुत्र राहुल गांधी कार्यक्रम से नदारद रहे।
सुनकर आप भी चौंक गये होंगे, लेकिन यह सच है। राहुल गांधी अपने पिता की स्मृति में आयोजित किये गये कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। खैर क्यों नहीं पहुंचे, इसका जवाब तो सिर्फ राहुल के ही पास हो सकता है, लेकिन इससे फर्क क्या पड़ा यह हम आपको जरूर बता सकते हैं। कार्यक्रम में राहुल की गैरमौजूदगी बार-बार दर्शा रही थी कि नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक साख अब कमजोर पड़ चुकी है।
क्यों किसी ने नहीं उठाया सवाल
अब आप सोच रहे होंगे कि राहुल गांधी अपने ही पिता के स्मृति कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे और किसी भी भाजपाई ने चूं तक नहीं की। इसका सबसे बड़ा कारण है सुमित्रा महाजन की गैरमौजूदगी। जी हां लोकसभा स्पीकर महाजन भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। और इसमें कोई शक नहीं है कि अगर कल राहुल गांधी ऐबसेंट नहीं होते, तो इस मामले को लेकर कांग्रेसी सांसद मोदी सरकार की नाक में दम कर देते, क्योंकि यह कार्यक्रम पूर्व कांग्रेसी नहीं बल्कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में रखा गया था और स्पीकर का वहां पर नहीं होना कई सवाल खड़े कर सकता था।













Click it and Unblock the Notifications