राहुल गांधी लाइव: हम किसी को भूखा नहीं सोने देंगे

दिनोंदिन रैलियों की संख्या के साथ-साथ व्यंग्यात्मक और कठोर बातों का ठीकरा अब राजनीतिक पार्टियां फोड़ने लगी हैं। राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने कोई विकास नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी की कोई हवा देश में नहीं है बल्कि ये काम निजी मार्केटिंग कंपनियां कर रही हैं। अगर एक बात को ध्यान से देखा जाए तो राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से एक-दूसरे पर आरोपों का ठीकरा फोड़ा है उससे लगता है कि राहुल के अंदर अचानक प्रधानमंत्री बनने की ललक जाग उठी है।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा अच्छे तरीके से देश के महिलाओं की सुरक्षा कोई नहीं कर सकता है। उन्हेांने यह भी कहा कि गुजरात में महिलाओं को मोदी से डर लगता है और मोदी स्वयं अपनी पत्नी जशोदाबेन को नहीं संभाल सकते तो वो देश के महिलाओं की सुरक्षा कैसे ? राहुल मोदी से सवाल पूछते हुए यह भी कहा कि गुजरात दंगे पर जो व्यक्ति या फिर राज्य का मुख्यमंत्री माफी नहीं मांग सकता वो देश के विकास की बात कैसे कर सकता ?
भड़के राहुल गांधी:
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की रैलियों में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर कहर बरपाया। अपने संबोधन में राहुल ने मेादी के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि गुजरात सरकार अदानी से नफरत करने की बात कहती है लेकिन 1 रुपए के हिसाब से 1000 एकड़ जमीन देने में परहेज नहीं करती है। राहुल ने मोदी को सांप्रदायिक करार देते हुए यह भी कहा कि मोदी कभी भी देश के हित में नहीं सोच सकते हैं क्योंकि उनकी सोच बहुत ही संकीर्ण हे।












Click it and Unblock the Notifications