राहुल गांधी ने पूर्व PM नरसिम्हा राव की जयंती पर नहीं किया ट्वीट, बीजेपी बोली- 'वो तो बहुत बिजी इंसान हैं'
नई दिल्ली, 28 जून: पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। साथ ही कई जगहों पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने उनके लिए एक भी ट्वीट नहीं किया। जिस पर अब सियासत शुरू हो गई है। साथ ही केंद्रीय गृहराज्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जी किशन रेड्डी ने उन पर हमला बोला है।

रेड्डी ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी इतने व्यस्त हैं कि वे पीवी नरसिम्हा राव गारू को उनकी 100 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देना भूल गए। राव ऐसे व्यक्ति थे, जो आजीवन कांग्रेस में रहे और उसके लिए काम किया। अब आप देख सकते हैं कि एक वंश उनकी विरासत को कैसे रौंद रहा है। इस तरह की सियासत राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो हैदराबाद में वीपी नरसिम्हा राव मार्ग पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते नजर आए।
पीएम ने कही ये बात
नरसिम्हा राव भले ही कांग्रेस में रहे और बतौर प्रधानमंत्री अपना अच्छा कार्यकाल पूरा किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पूरी तरह से भूला दिया है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी इस मौके को नहीं छोड़ने वाली थी, जिस वजह से छोटे से लेकर बड़े नेता तक राव की जयंती पर ट्वीट करते नजर आए। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी की 100वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारत राष्ट्रीय विकास में उनके व्यापक योगदान को याद करता है। उन्हें असाधारण ज्ञान और बुद्धि का वरदान प्राप्त था। पिछले साल जून में मन की बात के दौरान मैंने उनके बारे में जो बात की थी, उसे साझा कर रहा हूं। इस ट्वीट के साथ पीएम ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications