राहुल गांधी की दादी शोभा नेहरू का कसौली में निधन

शोभा नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने आखिरी सांसें ली।

शिमला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दादी शोभा नेहरू का मंगलवार को निधन हो गया। शोभा नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी थीं। उनका मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली में निधन हो गया। 109 वर्षीय शोभा नेहरू ने सुबह करीब साढ़े चार बजे आखिरी सांस ली।

राहुल गांधी की दादी शोभा नेहरू कसौली में का निधन

शोभा नेहरू मूल रूप से जैविश देश की रहने वाली थीं। वह एक साधारण महिला थी और कई संस्थाओं से जुड़ी हुईं थीं। शोभा नेहरू सर्दियां शुरू होते ही चंडीगढ़ व गुडगांव में अपने बेटों के पास चली जाती थीं। अप्रैल में वह कसौली आती थीं। यहां इनकी देखभाल के लिए कई केयर टेकर थे। शोभा नेहरू अभी भी लोअर माल कसौली के उसी बंगले में रहती थीं, जिसे उनके स्वर्गीय पति ब्रज कुमार नेहरू ने 1987 में खरीदा था। ये भी पढ़ें- भारत पर हमले के बावजूद नेहरू की बहन ने किया था चीन का समर्थन

बीके नेहरू यूनाईटेड स्टेट में भारतीय राजदूत के अलावा जम्मू-कश्मीर और गुजरात में राज्यपाल भी रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी दादी को मिलने के लिए कसौली आते रहते थे। मई 2016 में भी राहुल गांधी इनसे मिलने के लिए देर शाम पंहुचे थे। ये भी पढ़ें- इस मामले में अगर दोषी पाए गए राहुल तो हो सकती है दो साल की जेल

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की करीबी रिश्तेदार तथा पूर्व राजनायिक, पूर्व राज्यपाल व ट्रिब्यून न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. बी.के. नेहरू की धर्मपत्नी श्रीमती शोभा नेहरू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंग्त आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+