इस मामले में अगर दोषी पाए गए राहुल तो हो सकती है दो साल की जेल
2014 में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर एक आरएसएस कार्यकर्ता मानहानि का केस दर्ज कराया।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामला आरएसएस की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा हुआ है। अगर इस केस में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दो साल की जेल, जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है। आरएसएस के एक कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि की याचिका पर मजिस्ट्रेयल कोर्ट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पर फैसला सुनाएगी।

राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 28 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। संभावना है कि उन पर आरोप तय हो सकते हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ ट्रायल शुरू होगा। 2014 में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में उनके खिलाफ मानहानि का केस एक आरएसएस कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें राहुल गांधी को जेल हो सकती है। इससे पहले शिकायत दर्ज कराने के दौरान उनकी गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।
शुक्रवार को जब कोर्ट में सुनवाई हुई तो राहुल गांधी यहां उपस्थित नहीं थे। राहुल गांधी के वकील कोर्ट में पहुंचे और उन्होंने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष जरूरी काम में थोड़ा व्यस्त हैं। आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुन्टे ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानिक का केस दर्ज कराया था। लोकसभा चुनाव के दौरान भिवंडी में 6 मार्च 2014 को हुई राहुल गांधी की रैली में की गई उनकी टिप्पणी को लेकर केस दर्ज कराया गया था। देखना होगा 28 जुलाई को कोर्ट मामले में क्या फैसला सुनाता है?
-
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications