राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन, राहुल-सोनिया ने दी बधाई
नयी दिल्ली। आमूमन ऐसा देखने को नहीं मिलता जब सत्त पक्षों को विपक्ष वरोध के बजाए बधाई दे, लेकिन लोकसभा में आज जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक आश्वासन दिया तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने ही उन्हें बधाई दी।

राजनाथ सिंह ने इस बात आश्वसान दिया कि सरकार इस बात की जांच करेगी कि अमेठी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की योजना को बंद क्यों किए जा रहे हैं। इस बात अमेठी से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने बेंच थपथपा कर इसका स्वागत किया।
आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा में इस बात पर आपत्ति उठाई थी कि उनके संसदीय क्षेत्र में योजना को बंद किया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की बदले की राजनीति करार दिया। इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि वो इसकी जांच करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications