राहुल गांधी ने वायनाड के लिए पीएम मोदी से मांगी मदद, वार्निंग सिस्टम लगाने की मांग की
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में लोगों की आजीविका और जैव विविधता की रक्षा में मदद करने के लिए पत्र लिखा है। बता दें कि वायनाड केरल के सबसे अधिक प्रभावित हुए जिलों में से एक है। यही नहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी से वायनाड के लोगों को प्राकृतिक आपदा से पहले ही अलर्ट करने के लिए वार्निंग सिस्टम लगाने की मांग भी की है।

हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे से वापस आए राहुल गांधी ने इस बात की विस्तृत जानकारी दी कि किस तरह से वन कटाव ने स्थानीय लोगों की आजीविका को प्रभावित किया है। वायनाड में कृषि और पशुपालन लोगों के मुख्य आधार हैं। हालाँकि, धान की खेती जो आर्द्रभूमि को भी बनाए रखती है और इसमें अतिरिक्त वर्षा जल को धारण करने और बाढ़ से होने वाली क्षति को कम करने की क्षमता है। जोकि 1970 के दशक से लगातार घट रहा है।
राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि, क्षेत्र में संकट के कारण पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है। कांग्रेस सांसद ने पश्चिमी घाट की घटती जैव विविधता पर भी ध्यान आकर्षित किया। राहुल गांधी ने अपने इस पत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दो समाधान सुझाए हैं। एक- प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और बाढ़ / भूस्खलन शेल्टर और दूसरा- लोगों की आजीविका के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यावरण के लिए एक दीर्घकालिक योजना।
बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए राहुल गांधी मंगलवार को वायनाड में एक राहत शिविर कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मिलकर सभी प्रकार की मदद मुहैया कराने आश्वासन दिया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित पुथुमाला में राहुल गांधी ने कहा कि यहां भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहुल गांधी ने सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में मेप्पाडी के पुथुमाला का दौरा किया था, जहां भूस्खलन हुआ था। कांग्रेस नेता ने केन्द्र और राज्य सरकारों से बाढ प्रभावित लोगों की मदद किये जाने का अनुरोध किया है।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications