पक्की बात, सोनिया छोड़ेगी पद, राहुल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष?
कांग्रेस सूत्रों से जो खबरे मिल रही है उनके मुताबिक सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कांग्रेस को मजबूत करने को कहा है।
नई दिल्ली। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का ब्लूप्रिंट करीब-करीब तैयार हो चुका है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सोनिया गांधी अपने बेटे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ रही है। पार्टी के अंदर राहुल की ताजपोशी को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस पार्टी में अहम फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई कांग्रेस कार्य समिति की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी के आंतरिक चुनावों के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई। आंतरिक चुनावों की प्रक्रिया को 15 अक्तूबर तक पूरा किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक इस बार अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी तय है।
कांग्रेस सूत्रों से जो खबरे मिल रही है उनके मुताबिक सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कांग्रेस को मजबूत करने को कहा है।
बैठक खत्म होने के बाद जब यह पूछा गया कि क्या राहुल की पदोन्नति होगी? इस पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। सीडब्ल्यूसी ने संगठन चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे ही है। बैठक के दौरान राहुल की पदोन्नति पर विशेष तौर पर चर्चा नहीं हुई।आपको बता दें कि पिछले कई सालों से राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने की कवायद चल रही है। राहुल गांधी को जनवरी 2013 में जयपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications