50 साल के हुए राहुल गांधी, इस वजह से नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। जिसके चलते देश के हर कोने से उन्हें शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। लद्दाख में हुई झड़प में 20 जवानों की शहादत की वजह से इस बार राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। साथ ही प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटी से भी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील की है। आज कांग्रेस पार्टी की ओर से सिर्फ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

rahul

Recommended Video

    Rahul Gandhi's 50th Birthday Special: बचपन से लेकर 50 तक राहुल का सफर | वनइंडिया हिंदी

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में सभी प्रदेश कमेटियों को निर्देश जारी कर दिया है। जिसके तहत इस बार कोरोना महामारी और लद्दाख में सैनिकों की शहादत की वजह से उन्होंने कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित करने की अपील की है। वेणुगोपाल के मुताबिक जो कार्यकर्ता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के इच्छुक हैं, वो किसी जरूरतमंद की मदद कर दें। उन्होंने पार्टी नेताओं से गरीबों को खाना, राहत सामग्री आदि देने का आग्रह किया है। इसके अलावा NSUI भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी। इस दिन सिर्फ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    शहीदों के परिवार को लिखा खत
    लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद जवानों के परिजनों के प्रति राहुल गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सीमा पर शहीद हुए 20 जवानों के परिवार वालों को एक पत्र लिखकर उनकी हिम्मत बढ़ाई और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+