2019 की तैयारी में जुटे राहुल, 9 फरवरी को प्रदेश अध्यक्षों के साथ करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आते देख राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में पूरे दम खम के साथ जुट गई हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्तों के बीच बैठक का दौर भी जारी है। इसी कड़ी अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 9 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे। जबकि इससे पहले 7 फरवरी को राहुल गांधी दिल्ली पार्टी के महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे।

Rahul Gandhi will meet Pradesh Congress Committee Presidents on February 9

राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक में टिकट पर भी चर्चा हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मुहर राहुल गांधी ही लगाएंगे। इसलिए पार्टी अभी से इस पर काम करना शुरू कर दी है। बता दें कि मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

इसके साथ-साथ राहुल गांधी रैली करने में भी एक्टिव हो गए हैं। लेकिन राहुल गांधी 14 फरवरी को अजमेर से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। जहां वे सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेश को संबोधित करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस के मौजूदा विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़वाने को लेकर भी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होनी है। क्योंकि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की स्थिति साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें- राहुल ने गडकरी को बताया भाजपा का इकलौता दमदार नेता, कहा- इन तीन मुद्दों पर भी बोलिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+