राहुल ने गडकरी को बताया भाजपा का इकलौता दमदार नेता, कहा- इन तीन मुद्दों पर भी बोलिए
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हालिया कई बयानों को गैरजाहिरा तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना माने जाने के बाद अब राहुल गांधी भी इसमें कूद पड़े हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर नितिन गडकरी की तंजिया लहजे में नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा है कि ये भाजपा के ऐसे नेता हैं को सच कहने की हिम्मत रखते हैं।

राहुल ने कहा, इन तीन मुद्दों पर भी बोलिए
राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, गडकरी जी भाजपा में एक आप ही हैं जिनमें बोलना की हिम्मत है। आप राफेल सौदे में घोटाले और अनिल अंबानी की कंपनी को फायदे, अलावा किसानों की दुर्दशा और इस सरकार क संस्थाओं को निशाना बनाने को लेकर देश को बताइए।

गडकरी ने दिया जवाब
गडकरी ने राहुल को इस पर जवाब देते हुए कहा है कि मुझमें हिम्मत है या नहीं इसके लिए किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। आप एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होकर मीडिया में तोडमरोड़ कर पेश की जा रही बातों पर ट्वीट कर रहे हैं।

क्या बोले थे गडकरी
शनिवार को गडकरी ने भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में कहा था कि मैं कई ऐसे लोगों से मिला हूं जो कहते हैं कि हम भाजपा और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं। मैं ऐसे लोगों से कहता हूं कि आप क्या कर रहे हैं? और आपके परिवार में और कौन लोग हैं? वह उनसे पहले अपने घर की देखभाल करने के लिए कहते हैं क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश भी नहीं संभाल सकता है। इसे पीएम मोदी से जोड़क देखा जा रहा है जो अपने भाषणों में देश के लिए बीवी और परिवार को छोड़ देने की बात कह चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई।
इससे पहले गडकरी वादे पूरे ना करने वाले नेताओं की पिटाई हो जाने और विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद जिम्मेदारी से ना भागने को लेकर बयान दे चुके हैं। इन बयानों में उन्होंने कभी किसी नेता का नाम नहीं लिया है लेकिन ये दिखता रहा है कि वो गैरजाहिरा तौर पर मोदी और शाह पर ही निशाना साधते रहे हैं। वो बीते कुछ महीनों में इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू समेत कई कांग्रेस नेताओं की तारीफ भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications