Lok Sabha Chunav: राहुल गांधी ने चुनावी ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- ऐसी कार्रवाई करेंगे..
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर ऐसी कार्रवाई होगी कि संविधान की शपथ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।
दरअसल यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमे देखा जा सकता है कि एक युवक कथित तौर पर कई बार मतदान करता है।

इस वीडियो को साझा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करें, नहीं तो..। अखिलेश ने कहा भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।
अखिलेश यादव के पोस्ट को साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा अपनी हार सामने देखकर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।
कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी ना भूलें। वरना इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी संविधान की शपथ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।
पांचवे चरण के मतदान के बीच राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें। राहुल ने कहाआज पांचवें चरण का मतदान है! पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।
नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मज़दूर वाजिब मेहनताने के लिए।
जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं - अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications