राहुल गांधी ने किए चामुंडा माता के दर्शन, 15 मिनट में चढ़ गए 1000 सीढ़ियां

अहमदाबाद। तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरी दिन चामुंडा माता के दर्शन किए। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में पहाड़ी पर बने इस मंदिर में देवी के लिए दर्शन के लिए राहुल गांधी 15 मिनट में मंदिर की 1000 सीढ़ियां चढ़ गए। बता दें कि गुजरात दौरे पर राहुल गांधी ने द्वारिकाधीश मंदिर समेत चार मंदिरो में माथा टेका।

गुजरात: राहुल गांधी ने किए चामुंडा माता के दर्शन, 15 मिनट में चढ़ गए 1000 सीढ़ियां

चामुंडा मंदिर में राहुल ने पूजा-अर्चना की और फिर पुजारियों ने उन्हें इस धार्मिक स्थल के महत्व के बारे में बताया। मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल गांधी ने सुरेंद्रनगर जिले में एक चौपाल में महिलाओं से बात की। इस बातचीत में महिलाओं ने आरक्षण का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध रही है। हमने ही इस मुद्दे को संसद में उठाया और हम इस सरकार को भी महिला आरक्षण लागू करने के लिए रोज सुझाव दे रहे हैं।

गुजरात में राहुल गांधी के इस तरह मंदिरों में दर्शन करने को भाजपा ने हिंदू वोटों को आकर्षित करने की योजना बताया है। गुजरात कांग्रेक के प्रवक्ता मनीष दोषी ने भाजपा के इन आरोपों को इनकार करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने जानबूझकर कांग्रेस को हिंदू विरोधी पार्टी के तौर पर प्रचारित किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सेक्युलरिज्म पर हमारा रुख अलग है, हम मंदिरों में सभी धर्म में विश्वास करने वालों के तौर पर जाते हैं, यह नया नहीं है, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मंदिर जाया करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+