कोरोना वायरस के खिलाफ अब पूर्ण लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 04 मई। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना वायरस संक्रमित पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महामारी से निपटने के लिए देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की वकालत की है। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प बचा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में कोरोना के खिलाफ केंद्र सरकार की कमजोर रणनीति का हवाला देते हुए कहा कि अब देश में कोविड के खिलाफ लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है।

Recommended Video

    Coronavirus: Rahul Gandhi ने की देशभर में पूर्ण Lockdown लगाने की मांग | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi tweet lockdown is now the only option because of a complete lack of strategy by GOI

    राहुल गांधी ने इससे पहले भी अपने एक ट्वीट में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की थी। उन्होंने लिखा, 'भारत की सरकार ये नहीं समझ रही है कि कोरोना के प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका अब देश में पूर्ण लॉकडाउन है। लॉकडाउन में कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षा के उपाए किए जाएं। भारत सरकार की निष्क्रियता कई निर्दोष लोगों की जान ले रही है।' अपने ताजा ट्वीट में भी राहुल गांधी ने अपनी ही बात को दोहराया है।

    यह भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना मामले के बीच वायरल हो रहा है कोविड वैक्सीन का रा रा रासपुतिन डांस, Video में छुपा खास संदेश

    उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैं सिर्फ यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार की रणनीति के पूर्ण अभाव के कारण लॉकडाउन अब एकमात्र विकल्प है। उन्होंने (केंद्र सरकार) ना सिर्फ कई चीजों की अनुमति दी बल्कि, उन्होंने सक्रिय रूप से वायरस को इस चरण तक पहुंचने में मदद की, जहां इसे रोकने का कोई अन्य तरीका नहीं है। भारत के खिलाफ अपराध किया गया है।' इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक में 24 लोगों की मौत पर केंद्र को आड़े हाथ लिया था। राहुल गांधी ने ट्विटर पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है,"ये मौत है या फिर हत्या? मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं, इस सिस्टम के जागने के लिए और कितनी पीड़ा सहनी पड़ेगी?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+