बढ़ते कोरोना मामले के बीच वायरल हो रहा है कोविड वैक्सीन का रा रा रासपुतिन डांस, Video में छुपा खास संदेश
कोच्चि: सोशल मीडिया पर रासपुतिन डांस चैलेंज ने अपना कब्जा किया हुआ है। फेमल बोनी एम के गाने की धुन पर नाचते हुए लोगों के बहुत सारी वीडियो अपलोड कर दी है। हाल ही में त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों के एक वीडियो अपलोड कर इंटरनेट पर कहर बरपा दिया था। वहीं अब केरल सरकार भी इस डांस चैलेंज से प्रेरित होकर एक वैक्सीनेशन कैंपेन वीडियो जारी करके लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की है।

केरल पुलिस की ओर से जारी वीडियो में देश में लगने वाली दोनों कॉविशील्ड और कोवैक्सीन को डांस करते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद लोगों से पास के सेंटर पर जाकर कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की गई है। एनिमेटेड वीडियो को शेयर कर लोगों से कोरोना की चेन तोड़ने और वापस पहली जैसी जिंदगी में लौटने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया। ट्वीट को 2,000 से अधिक बार देखा गया और कई सौ लाइक्स मिले। इसके अलावा वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। दरअसल रासपुतिन डांस चैलेंज की वीडियो को लेकर उस वक्त हंगामा बढ़ गया था, जब त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के छात्रा जानकी ओमकुमार और छात्र नवीन के रज्जाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
जब सोशल मीडिया पर उनको सपोर्ट मिला, वहीं कुछ धार्मिक टकराव का भी सामना करना पड़ा। वहीं अब केरल सोशल सिक्योरिटी मिशन (केएसएसएम) ने वीडियो बनाकर लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications