गांधीजी की हर फोटो में 3-4 महिलाएं, राहुल गांधी ने RSS को ऐसे घेरा

नई दिल्‍ली। गुजरात चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार भले ही मंगलवार को खत्‍म हो गया, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच बुधवार को भी संग्राम जारी रहा। 14 दिसंबर को होने वाले मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया चैनल्‍स को एक के बाद एक ताबड़तोड़ इंटरव्‍यू दिए और शाम होते-होते दिल्‍ली में 'कांग्रेस महिला संवाद' नाम के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हालांकि, राहुल गांधी के चैनलों को दिए इंटरव्‍यू के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत कर दी, जिसके बाद इलेक्‍शन कमीशन ने मामले की जांच करने की बात कही और इंटरव्‍यू दिखाने वाले चैनलों पर एफआईआर करने की बात कही है। बहरहाल, बुधवार को इंटरव्‍यू के अलावा राहुल गांधी ने दिल्‍ली में 'कांग्रेस महिला संवाद' नाम के कार्यक्रम में कई बड़ी बातें कहीं।राहुल गांधी ने बुधवार को कहीं ये बड़ी बातें

 rahul gandhi today round up 7 big statement about pm modi to mahatma gandhi, 7 facts

हर इलेक्‍शन गुजरात की तरह लड़ेंगे

राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी के कार्यक्रम में गुजरात कांग्रेस यूनिट की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि अब आगे जहां भी चुनाव होंगे, पार्टी गुजरात की तरह ही लड़ेगी।

महिला आरक्षण पर कही बड़ी बात

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए क‍ि कि महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जैसे जीएसटी में बदलाव के लिए दबाव डाला ठीक उसी तरह महिला आरक्षण के लिए भी पार्टी काम करेगी।

राहुल का आरोप- बीजेपी ने खराब की मेरी छवि

-राहुल गांधी ने बीजेपी पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा, 'मैं सच्‍चाई को मानता हूं और अब वो दिख रही है।'

राहुल गांधी ने की गुजरात में सरप्राइज की भविष्‍यवाणी

-राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव के बारे में कहा कि 18 तारीख को गुजरात में कांग्रेस सरप्राइज दे सकती है।

राहुल गांधी ने महिलाओं को दिया भरोसा

-राहुल गांधी ने आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के अंदर बड़े बदलावों के भी संकेत दिए। उन्‍होंने दिल्‍ली में महिला कार्यकर्ताओं से कहा, 'यहां एक मैसेज देने आया हूं। बतौर अध्यक्ष यह मेरा पहला कार्यक्रम है। मैं हिंदुस्तान की महिलाओं और कांग्रेस की महिलाओं को स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि कांग्रेस में सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं के लिए है।' राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हर लेवल पर हमें महिलाओं को तैयार करना है, चुनाव लड़ाना है। हर लेवल पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना है।'

गांधीजी की हर फोटो में 3-4 महिलाएं

-दिल्‍ली में 'कांग्रेस महिला संवाद' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, 'आरएसएस में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि उनकी विचारधार ही ऐसी है। बीजेपी और कांग्रेस में बड़ा अंतर है। आप गांधीजी की कोई भी फोटो देखिए, उसमें आपको गांधीजी के पास 3-4 महिलाएं जरूर दिखाई देंगी...लेकिन आरएसएस में कोई महिला घुस ही नहीं सकती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+