अमेठी को फूड प्रोसेसिंग हब बनायेंगे राहुल गांधी

फूड पार्क का उद्घाटन करने के बाद राहुल ने कहा कि फूड पार्क तो एक शुरुआत है। हम आगे चलकर अमेठी को उत्तर प्रदेश का प्रोसेसिंग हब बनाने की योजना में हैं। ताकि हर प्रकार के फल व सब्जियां यहां आयें और यहां से प्रोसेस होने के बाद विदेश में एक्सपोर्ट की जायें। इससे पूरे अमेठी में 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
अब पूरे यूपी के आम यहीं से प्रोसेस होकर जायेंगे। किसानों को सीधा फायदा देने की सोच के साथ यह स्थापित की गई है। बहुत जल्द हिन्दुस्तान पेपर मिल की शुरुआत यहां अमेठी में की जायेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी ही हमारा परिवार है। आने वाली जंग को हम इसी परिवार के माध्यम से जीतेंगे और आप सबको फायदा पहुंचायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications