राहुल गांधी ने 'फ्री वैक्सीन' को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- 'टीका चाहिए तो राज्य के चुनाव की तारीख देखें'

नई दिल्ली। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की जनता के लिए राजनीतिक पार्टियों ने वादों का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हालांकि बीजेपी अब अपने ही मेनिफेस्टो को लेकर विवादों में घिर गई है, पार्टी के मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की बात पर कई विपक्षी दलों ने निशाना साधा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: BJP का Free Vaccine का वादा, Rahul समेत विपक्ष ने बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi taunts BJP over free vaccine said If you want a vaccine then see date of election in your state

    राहुल गांधी ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें।' गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है, ऐसे में इस बीमारी से नीजात पाने के लिए सभी को वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बीजेपी का बिहार के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने के वादे की विपक्षी दलों ने निंदा की है।

    date of election

    यह भी पढ़ें: बिहार: चुनाव आयोग तक पहुंची BJP के 'फ्री वैक्सीन' की शिकायत, शख्स ने लगाया ये आरोप

    रणदीप सुरजेवाला ने लगाया ये आरोप
    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा, 'बिहार के प्रवासी श्रमिक संकट में हैं, राज्य के सीएम और डिप्टी सीएम ने कहा कि वह बाहरियों को प्रवेश नहीं करने देंगे। वहीं, पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन के आने की संभावना एक साल बाद की लगाई है। कोरोना वायरस के अब तक 1000 बिहारियों की मौत हो चुकी है, क्या सच में केंद्रीय मंत्रियों को बिहार के लोगों का ख्याल है? वे सिर्फ बिहारियों का अपमान कर रहे हैं।' अपने एक ट्वीट में रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र पर तंज कसते हुए लिखा, 'मोदी सरकार ने तो कोरोना की वैक्सीन नही ढूँढी, पर बिहार की जनता ने..... बिहार बचाने की 'वैक्सीन' जरूर ढूँढ ली है। जेडीयू-भाजपा भगाओ, महागठबंधन सरकार लाओ।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+