बिहार: चुनाव आयोग तक पहुंची BJP के 'फ्री वैक्सीन' की शिकायत, शख्स ने लगाया ये आरोप
बिहार: चुनाव आयोग तक पहुंची BJP के 'फ्री वैक्सीन' की शिकायत, शख्स ने लगाया ये आरोप
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections2020) से पहले (22 अक्टूबर) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणा पत्र जारी किया और अपने मैनिफेस्टो में बीजेपी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार फिर से बनती है तो वह राज्य में लोगों को मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन देंगे। भाजपा के इस चुनावी वादे के बाद लगातार विपक्षी नेता एक के बाद भाजपा पर हमले कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा के द्वारा किया गया ये वादा चुनाव आयोग की चौखट पर पहुंच चुका है। चुनाव आयोग में इसको लेकर अब सोशल एक्टविस्ट साकेत गोखले ने शिकायत दर्ज करवाई है।

वित्त मंत्री पर लगाया ये आरोप
गुरुवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाते हुए साकेत गोखने ने कहा कि भाजपा का वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग है और ये घोषणा किसी बीजेपी नेता नहीं बल्कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया। साकेत ने ट्वीटर पर वो लेटर भी शेयर किया है जो उन्होंने चुनाव आयोग को भेजा है।
Recommended Video

शक्तियों का ज़बरदस्त दुरुपयोग भी है
साकेत ने लिखा कि मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा बिहार के लिए मुफ्त कोविड -19 वैक्सीन की भाजपा की घोषणा के बारे में ECI के साथ एक तत्काल शिकायत दर्ज की है। यह न केवल भेदभावपूर्ण है, बल्कि केंद्रीय सरकार का एक झूठा वादा और चुनाव के दौरान शक्तियों का ज़बरदस्त दुरुपयोग भी है।

चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में उठाया ये सवाल
साकेत ने इस पत्र में सवाल उठाया है कि अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई ऐसी नीति की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे ये तय हो सके कि कोरोना वैक्सीन देने का पैमाना क्या होगा? कोरोना के कारण देश के हर राज्य को नुकसान हुआ है और बिहार की तरह ही हर राज्य के लोग इससे प्रभावित हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को इस ओर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

जानिए वित्त मंत्री ने क्या किया है बिहारियों से वादा
गौरतलब है कि भाजपा नेता और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा का घोषणापत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में कई अहम वादों के साथ-साथ प्रदेश में सभी को मुफ्त कोरोना का टीका दिए जाने की भी बात कही गई है। निर्मला सीतारमण ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, भारत में तीन वैक्सीन उत्पादन के करीब आ गए हैं अगर वैज्ञानिक बोलते हैं कि वैक्सीन ठीक है और उत्पादन कर सकते हैं तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार हैं। देश में वैक्सीन का उत्पादन उस स्तर पर होगा जिससे बिहार में सबको मुफ्त में वैक्सीन मिल जाए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications