शहीदों को श्रद्धांजलि के मुद्दे पर राहुल ने सरकार को घेरा, वेंकैया नायडू ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने कहा कि शहीदों का अपमान किया जा रहा है इसी के खिलाफ हमारी पार्टी समेत विपक्षी पार्टियों ने सदन से वॉकआउट किया।

नई दिल्ली। नोटबंदी पर जारी घमासान के बीच विपक्ष ने नगरोटा में भारतीय जवानों के शहीद होने के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर शहीदों के अपमान का आरोप लगाया है। इस बीच सरकार ने भी जवाब दिया है।

rahul

शहीदों को श्रद्धांजलि ने ही देने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संसद का नियम है कि जब भी सीमा पर कोई जवान शहीद होता है तो हम उनका आदर करते हैं। आज पहली बार हमारे जो सैनिक शहीद हुए हैं उनका आदर नहीं किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि शहीदों का अपमान किया जा रहा है इसी के खिलाफ हमारी पार्टी समेत विपक्षी पार्टियों ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कालेधन को लेकर सरकार के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चोरों को 50-50 करने का मौका दिया जा रहा है।

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दोनों सदन के अध्यक्ष को मामले की जानकारी है। नगरोटा में अभी कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा है। जैसे ही ये ऑपरेशन खत्म होगा दोनों सदनों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

वेंकैया बोले, कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि देश की रक्षा और देश की सेना को लेकर भी कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

नायडू ने कहा कि कांग्रेस न तो किसी मुद्दे पर चर्चा चाहती है और न ही सदन चलने देना चाहती है। उसे डर है कि ऐसा होने पर उनका पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरोटा के शहीदों का कांग्रेस पार्टी अपमान कर रही है।

वेंकैया नायडू ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि लोग इस प्रकार की छोटी राजनीति से घृणा करते हैं। कांग्रेस पार्टी प्रश्न काल के समय सदन से बाहर आ जाती है और बाद में वापस आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+