जलियांवाला बाग के नवीकरण को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, बोले- जो शहादत का मतलब नहीं जानता...

नई दिल्ली, 31 अगस्त। आजादी से पहले अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला बाग में की गई क्रूरता के बार में सोचकर भी रूह कांप जाती है। अब इसी जलियांवाला बाग के नवीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने लिखा कि जलियांवाला बाग के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता।

Rahul Gandhi targets Modi government over the renovation of Jallianwala Bagh

Recommended Video

    Jallianwala Bagh Renovation: Rahul Gandhi का फूटा गुस्सा, बताया- शहीदों का अपमान | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जलियांवाला बाग कई चीजों का नवीकरण किया है, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था यह देश का कर्तव्य है कि इसके इतिहास की रक्षा करें। जलियांवाला बाग से छेड़छाड़ सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया। ज्यादातर विवाद उन गलियारों को लेकर हो रहा है जिन्हें अब बदल दिया गया है। बता दें कि 102 साल पहले जनरल डायर ने अपने आदमियों का नेतृत्व करते हुए जलियांवाला बाग में बैसाखी पर शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली बरसा दी थी।

    यह भी पढ़ें: केरल कांग्रेस सचिव ने केसी वेणुगोपाल के खिलाफ राहुल गांधी को लिखा पत्र, BJP से मिलीभगत का आरोप

    इस हमले में 1000 से अधिक पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और कई बच्चों को मौत हो गई थी। जलियांवाला बाग को भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। इसके नवीकरण को लेकर अब बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,

    जलियाँवाला बाग़ के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता। मैं एक शहीद का बेटा हूँ- शहीदों का अपमान किसी क़ीमत पर सहन नहीं करूँगा। हम इस अभद्र क्रूरता के ख़िलाफ़ हैं। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष नहीं किया, वे उन लोगों को नहीं समझ सकते जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+