शहरी बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, देश को अंधेर नगरी बना दिया है
नई दिल्ली, सितंबर 10। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के शहरी बेरोजगारी को लेकर जारी किए गए आंकड़ों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, "देश का 'विकास' करके एक 'आत्मनिर्भर' अंधेर नगरी बना दी।" राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ जो पेपर कटिंग शेयर की है, उसमें लिखा है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार बेरोजगारी एक साल में 2.4 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी हुई है।

राहुल गांधी ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई
राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में देशवासियों चतुर्थी की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई ट्वीट में केंद्र सरकार पर भी तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट में कहा है, "हमारे देश की उन्नति के रास्ते का हर विघ्न दूर हो गणेश चतुर्थी।"
शहरी बेरोजगारी दर 2.4 प्रतिशत बढ़ी
Recommended Video
आपको बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने देश में शहरी इलाकों के बेरोजगारी के आंकड़े जारी किए थे। इन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में शहरी बेरोजगारी दर में 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। शहरी बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत से बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गई है। कोरोना काल के कारण देश में बेरोजगारी का स्तर सबसे अधिक बढ़ा है। एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2020 के बीच यह 10.3% रही, जबकि 2019 के इन्हीं 3 महीने में यह 7.8% थी। जुलाई से सितंबर 2020 के बीच यह दर 13.3% थी। इससे पता चलता है कि कोरोना की पाबंदियां हटने के साथ देश में रोजगार के अवसर खुले हैं।












Click it and Unblock the Notifications