'KCR का रिमोट कंट्रोल PM मोदी के पास', राहुल गांधी ने BRS को बताया बीजेपी रिश्तेदार समिति

तेलंगाना के खम्मम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत राष्ट्र समिति पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि बीआरएस भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम है। भ्रष्टाचार के मामले में भी तेलंगाना सीएम ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना के खम्मम में एक रैली में सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साधा है। कहा कि सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने किसानों, दलितों और युवाओं से पैसा छीन लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने (कांग्रेस) संसद में किसान बिल का मुद्दा उठाया, तो बीआरएस ने बीजेपी का पूरा सहयोग किया। भ्रष्टाचार के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा संसद में बीजेपी के खिलाफ खड़ी रही है, लेकिन केसीआर की पार्टी ने बीजेपी की बी-टीम की तरह काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का रिमोट कंट्रोल है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सोचते हैं कि वे राजा हैं और तेलंगाना उनका राज्य। बीआरएस का मतलब है...

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी बीआरएस का मतलब है 'बीजेपी रिश्तेदार समिति'। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए पूर्व कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हमारे बब्बर शेर की तरह हैं, मैं उन सभी को सलाम करता हूं।

'कांग्रेस के लिए बाधाएं पैदा कर रहा सरकारी तंत्र'

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, कार्यक्रम से पहले, कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस और सरकारी तंत्र बीआरएस के इशारे पर गांधी की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने वाले लोगों के लिए बाधाएं पैदा कर रहे थे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी ने इस मुद्दे पर राज्य के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार से बात की।

कांग्रेस विधायक डी श्रीधर बाबू ने आरोप लगाया कि रैली को विफल बनाने के प्रयास में स्थानीय बीआरएस नेतृत्व अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रहा है। आपको बता दें कि हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर खम्मम में सार्वजनिक बैठक कांग्रेस द्वारा इस साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बजाने के लिए आयोजित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+