बेरोजगार युवकों पर लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी पर भड़के राहुल, बोले- ये बस दो यारों के यार, बाकी जनता पर वार
नई दिल्ली, 19 अगस्त: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाली पदों पर भर्तियां किए जाने की मांग कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने युवकों पर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और इसका नेतृत्व सिर्फ दो पूंजीपतियों की सुनता है।

राहुल गांधी ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस बुरी तरह से युवाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। इसे शेयर करते हुए राहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा है- रोजगार माँगोगे तो लाठियाँ मिलेंगी क्यूँकि भाजपा सरकार सिर्फ़ मार-पीट करना जानती है, रोजगार के अवसर बनाना नहीं! बस 'दो यारों' के यार, आम जनता पर चौतरफा वार!
क्या है ये मामला
मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर लंबे समय से खाली पड़े पदों पर भर्तियां करने की मांग करते हुए बुधवार को भोपाल में बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन करने को इकट्ठा हुए थे। इन युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पीटकर इन युवाओं को खदेड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई में करीब 40 युवाओं के घायल होने की बात सामने आई है। युवाओं की मांह है कि सरकार को सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती करनी चाहिए।
Recommended Video
कमलनाथ ने भी शिवराज सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस मामले को लेकर शिवराज सिंह की सरकार को घेरा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- रोजगार व भर्ती की माँग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे, प्रदेश भर के युवाओं पर पुलिस का बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज। रोज़गार माँग रहे युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पिटा गया, बेहद निंदनीय व शर्मनाक ? एक लाख रोज़गार प्रति वर्ष का वर्षों से दावा करने वाली शिवराज सरकार की यह है हक़ीक़त?












Click it and Unblock the Notifications