राहुल का पीएम पर वार, OROP के लिए नहीं है पैसा, बिहार को दिया सवा लाख करोड़ का पैकेज
अमेठी। उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में किसानों के बीच पहुंचकर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने किसानों और ग्रामीणों के बीच पीएम मोदी का सिर्फ झूठे वायदे करने वाला बताया।
राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो भी मन में आता है चाहे उसमें सच्चाई हो या ना हो कह देते हैं। पीएम ने15 लाख देने की बात कही थी लेकिन किसी को आज तक एक रुपया नहीं मिला।
राहुल ने ओआरओपी पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम कहते थे कि यूपीए की सरकार तुम्हारी मदद नहीं कर रही है हम आपको ओआरओपी देंगे। एक तरफ कहते हैं पैसा नहीं है दूसरी तरफ बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री के बिहार पैकेज को झूठा करार देते हुए राहुल ने कहा कि आज बिहार में चुनाव है तो डेढ़ लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान कर दिया। यूपी में चुनाव आयेगा तो 2 लाख के पैकेज की घोषणा कर देंगे, पंजाब में आयेगा तो 3 लाख की कर देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम ने रोजगार की बात की थी लेकिन एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला।
राहुल के भाषण की अहम बातें
- मजदूर को काम नहीं मिल रहा है
- मोदी कभी दुबई कभी यूएस जाते हैं सिर्फ भाषण देकर आते हैं
- हर जगह वायदे कर रह हैं लेकिन उसे पूरा करने से उनका कोई लेना देना नहीं है
- भइया मैं मन की बात करुंगा, लेकिन हिंदुस्तान की मन की बात कांग्रेस करेगी
- पीएम बन गये हैं लेकिन भूल गये हैं , पीएम के शब्दों में वजन होना चाहिए
- हर जगह सिर्फ भाषण वायदा करते हैं, पूरा कुछ भी नहीं होना है
- मोदी ने सोचा कि गरीब लोगों की हमें जमीन लेनी है, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया
- जब दबाव पड़ता है तो एक वायदा छोड़कर दूसरा वायदा कर देते हैं













Click it and Unblock the Notifications