ट्रैक्टर रैली हिंसा को लेकर प्रकाश जावड़ेकर कांग्रेस पर वार, कहा-राहुल गांधी ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया

ट्रैक्टर रैली हिंसा को लेकर प्रकाश जावड़ेकर कांग्रेस पर वार, कहा-राहुल गांधी ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया

नई दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर परेड के नाम पर जिस तरह स उत्पात मचाया उसके बाद से राजनीतिक दल और नेता अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी इस हिंसा को लेकर कई किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब भारतीय जनत पार्टी ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कह कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया था।

 Prakash Javadekar

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों की ट्रैक्टर रैली स पहले यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े संस्थाओं के ट्वीट इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उन्होंने 26 जनवरी को किसानों को उकसाया। प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उन्होंन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों का समर्थन नहीं कर रहे थे बल्कि उन्हें हिंसा के लिए उकसा रहे थे। उन्होंने कहा कि CAA को लेकर भी राहुल गांधी का रवैया वैसा ही था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती है कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत और सुलह हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+