Rahul Gandhi Speech: राहुल गांधी ने BJP पर दागे सवाल, 'जब डोकलाम में चीन सामने था तब' सरकार ने क्या कहा?'
Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में सोमवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेता विपक्ष ने संबोधन की शुरुआत में ही डोकलाम का जिक्र किया और सदन में जमकर हंगामा हो गया। चीन पर दिए बयान पर खुद गृहमंत्री अमित शाह भड़क गए। बवाल की वजह से सदन की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है।
राहुल गांधी ने चीन के घुसपैठ का दावा किया जिस पर बवाल हो गया। डोकलाम पर स्थिति बदलने का दावा करते हुए राहुल ने कहा कि यह भारत के लिए चिंताजनक हालात हैं। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने दावों की पुष्टि करके दिखाएं, मैं आपको चुनौती देता हूं।

Rahul Gandhi का आरोप, 'मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मुझे सिर्फ 2-3 लाइनें ही बोलनी हैं। मैं जो कह रहा हूं वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। ये बातें पूर्व सेना प्रमुख के शब्द हैं और यह वह बातचीत है जो उन्होंने राजनाथ सिंह जी और प्रधानमंत्री मोदी के साथ की थी। मैं सिर्फ सदन में वही बात रखना चाहता हूं जो पूर्व सेना प्रमुख ने लिखी है। देश के लिए यह जानना जरूरी है और मै सिर्फ यही बताना चाहता हूं कि राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने उस वक्त के सेना प्रमुख को क्या आदेश दिए थे।'
लोकसभा में नेता विपक्ष ने सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब डोकलाम में चीनी सेना हमारे सामने खड़ी थी, तब सरकार ने क्या आदेश दिया था? मैं सिर्फ यही पूछना चाहता हूं और मुझे इससे भी रोका जा रहा है।
Rahul Gandhi Speech: अमित शाह भड़के राहुल गांधी पर
राहुल गांधी ने जैसे ही डोकलाम से जुड़े जावे किए और कहा कि पूर्व आर्मी चीफ की किताब में यह लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जनरल मनोज मुकुंदर नरवले की किताब में डोकलाम का जिक्र है। उस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार प्रतिक्रिया जताई। मामला इतना बढ़ गया कि गृहमंत्री अमित शाह को खड़ा होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सदन में इस तरह के दावे पेश किया जाना नियम और मर्यादा के विरुद्ध है।
सांसद निशिकांत दुबे ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह देश को गुमराह करने वाली बात है। इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी सांसदों ने कहा कि अप्रकाशित पुस्तक की किताब का हवाला दिया जाना सदन में गलत है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया बीच बचाव
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए सभी सांसदों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्पीकर ने कहा कि अप्रकाशित किताब का हवाला दिया जाना नियम के विरुद्ध है। इस पर राजनाथ सिंह ने भी कहा कि अगर किताब का हवाला दिया जा रहा है, मैं उसे देखना चाहता हूं।
भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित की गई
डोकलाम पर दिए बयान पर बवाल इतना बढ़ गया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों के बीच जमकर तकरार होने लगी। राहुल गांधी ने तेजस्वी सूर्या के बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमारे चरित्र और हमारी पार्टी की देशभक्ति पर सवाल उठाया गया। लगातार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 3.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications