ईरान ने चाबहार रेल परियोजना से भारत को हटाया, राहुल गांधी बोले- हम हर जगह इज्जत खो रहे हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईरान चाबहार रेल परियोजना को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। इस परियोजना से भारत को हटाए जाने पर कांग्रेस मोदी सरकार को घेर रही है। अब राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की वैश्विक रणनीति पूरी तरह फेल हो रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत की वैश्विक रणनीति फेल हो रही है, हम हर जगह शक्ति और इज्जत खो रहे हैं, भारत सरकार को नहीं पता कि क्या करना है।'

आपको बता दें ईरान ने चाबहार से जाहेदान तक रेल परियोजना से भारत को बाहर कर दिया है। ईरान का कहना है कि उसने ये फैसला भारत की ओर से फंडिंग में होती देरी को लेकर किया है। दरअसल ईरान और भारत के बीच चार साल पहले इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिसमें कहा गया था कि इस काम को साल 2022 तक पूरा किया जाएगा। लेकिन अब ईरान का कहना है कि परियोजना में देरी हो रही है।

ईरान ने हाल ही में चीन के साथ भी एक बड़ा करार किया है। जिसके चलते चीन यहां काफी बड़ा निवेश करने जा रहा है। ऐसे में ईरान की ओर से ये फैसला लिया गया है, जिसके पीछे का कारण भारत-चीन तनाव को भी माना जा रहा है। हालांकि ये परियोजना वहीं की कंपनी को दी गई थी। इसके पीछे का एक अन्य कारण ये भी बताया जा रहा है कि एक ओर अमेरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं और दूसरी ओर भारत ने भी उससे तेल खरीदना कम कर दिया है। जिसका असर अब दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ता दिख रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार की विदेश नीति पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चीन और नेपाल के साथ चले विवाद को लेकर भी यही बात कही थी। राहुल के अलावा इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, भारत को चाबहार पोर्ट सौदे से हटा दिया गया है, क्या यही मोदी सरकार की कूटनीति है। चीन ने चुपचाप काम किया और ईरान के साथ बेहतर करार किया। भारत के लिए यह बड़ा नुकसान है, लेकिन आप सवाल नहीं पूछ सकते हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications