महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, बोले-महंगाई भी है एक टैक्स

नई दिल्ली, 19 मार्च: वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार से अपील करते हुए कहा है कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ेगी। उन्‍होंने सरकार से कहा कि वह महंगाई से लोगों की रक्षा करे और तुरंत कार्रवाई करे। राहुल गांधी ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के आंकड़े भी पेश किए हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने महंगाई को लेकर Modi Govt. को घेरा,आंकड़े पेश कर बोले सरकार ले एक्शन | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi slammed Central govt over high inflation says inflation to rise further

    शनिवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, महंगाई सभी भारतीयों पर एक टैक्स है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी थी। यह (महंगाई) और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है। खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है। कोरोना ने ग्लोबल सप्लाई चेन को बाधित किया है।

    rahul gandhi slammed Central govt over high inflation says inflation to rise further

    राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों की रक्षा करनी चाहिए। दरअसल, सरकार ने सोमवार को जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक, कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होने के कारण खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई। इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई है।

    यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है। इससे पहले राहुल ने कहा केंद्र सरकार पर न‍िशाना साधते हुए कहा था कि आज यह साफ है कि हमारे देश में शासन कर रहे लोग गुस्सा और नफरत फैला रहे हैं तथा देश को बांट रहे हैं। उन्‍होंने कहा, आप सरकार के फैलाए गुस्से का नतीजा देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था को क्या हुआ, बेरोजगारी, महंगाई का स्तर देखिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+