राहुल गांधी इसाई है और 10 जनपथ के भीतर है एक चर्च - सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने करारा हमला बोला है। स्वामी ने राहुल गांधी के धर्म पर सवाल किए हैं। गौरतलब है कि राहुN गांधी बीते 3 दिन गुजरात में थे और विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत की थी। इसके लिए वो सबसे पहले द्वारिकाधीश के मंदिर गए थे। राहुल गांधी के मंदिरों में जाने पर टिप्पणी करते हुए स्वामी ने कहा कि उन्हें (राहुल को) पहले यह घोषित करना चाहिए कि वो हिन्दू हैं। मुझे शक है कि वो इसाई है और 10 जनपथ के भीतर एक चर्च है।

बता दें कि कल राहुल गांधी ने दौरे की शुरुआत चोटिला माता मंदिर में दर्शन से की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कि विकास को पागलखाने से निकाल कर, पटरी पर लाना होगा। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने दिखा दिया कि ये काम नहीं कर सकते। यशवंत सिन्हा के लेख से राहुल गांंधी ने सहमति जताते हुए कहा कि विकास के इलाज की जरूरत है। राहुल ने कहा- मोदी के राज में विकास पागल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications