राहुल गांधी ने शेयर किया 'देश की धरोहर' का नया एपिसोड, कहा- राष्ट्रवाद नहीं देता हिंसा का साथ
नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो आए दिन सरकार की नीतियों पर ट्विटर के जरिए निशाना साधते रहते हैं। साथ ही तरह-तरह के नए कैंपेन भी चलाते हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने ट्विटर पर 'देश की धरोहर' का 11वां एपिसोड शेयर किया। जिसमें लोकमान्य तिलक जी के बारे में विस्तार से बताया गया। इससे पहले उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाया था।
Recommended Video

इस एपिसोड को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि 'स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से है। भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता'। ये सीरिज राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू की थी। जिसमें ये बताया जाता है कि कांग्रेस ने देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में क्या योगदान दिया है।
किसानों को लेकर सरकार पर निशाना
मोदी सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़े कुछ अहम विधेयक मानसून सत्र में लेकर आई है। जिसका कई किसान और राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही हैं। इसको लेकर राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है, क्योंकि शुरू से मोदी जी की कथनी और करनी में फर्क रहा है- नोटबंदी, गलत GST और डीजल पर भारी टैक्स। जागृत किसान जानता है कि कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने 'मित्रों' का व्यापार और करेगी किसान की रोजी-रोटी पर वार।












Click it and Unblock the Notifications