राहुल गांधी ने कहा भाजपा आतंकवाद के साथ, एनडीए सरकार में गई 22 हजार जवानों की जानें

rahul gandhi
काशीपुर। कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उत्‍तराखंड के काशीपुर इलाके में रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार आतंकवाद का समर्थन करती है। भाजपा झूठ कहती है कि वह आतंकवाद के खिलाफ है क्‍योंकि यदि ऐसा होता तो एनडीए के शासनकाल में 22 हजार जवानों की जानें गईं। जबकि कांग्रेस की सरकार में कश्‍मीर में शांति है और आतंकवाद पर भारत का नियंत्रण है। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा की सरकार में।

अभी तक की अपनी सभी रैलियों में राहुल गांधी के सबसे कड़े तेवर मंंगलवावर को काशीपुर में ही देखने को मिले। यहां रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि यूपीएक के शासनकाल में सिर्फ 800 जवान ही आतंकवाद के खिलाफ शहीद हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि मोदी कए झूठे हैं और अपने झूठ के दम पर 'गुजरात मॉडल' का डंका पूरे देशभ्‍र में पीट रहे हैं। राहुल ने यह भी बताया कि भाजपा सिर्फ अमीरों का साथ देने के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्‍होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि भाजपा जिस तरीके से अमीरों का पैसा इस्‍तेमाल कर चुनाव लड़ रही है ठीक वैसे ही चुनाव बाद यही पैसा ये अमीर भाजपा से अगले पांच तक वसूलेंगे। हालांकि राहुल की रैली में आज भी मोदी की तुलना में ज्‍यादा भीड़ देखने को नहीं मिली।

कश्‍मीर का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि आज वहां शांति हैं और लोग भाई-चारे के साथ हरना चाहते हैं। लेकिन मोदी को यह सबकुछ पसंद नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री पद की उम्‍मीदवारी संभाल रहे हैं तब से अभी तक कश्‍मीर के हालातों में गबगाड़ ही आया है। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि मोदी पीएम बने तो देश किस गर्त की ओर जाएगा?

आतंकवाद से कांग्रेस का रिश्‍ता:

राहुल गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी आतंकवाद गहराया था लेकिन हमने इस चुनौती को बहुत ही शांतिपूर्ण ढ़ंग से निपटाया। राहुल ने बताया कि जब हमारे शासनकाल में आतंकवादी घटनाएं होती थीं तो हम सहजतापूर्वक और शांतिपूर्वक उनसे बात करते थे। इस बात का नजीता ये हुआ कि यूपीए के शासनकाल में कम से कम आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। हम शांति फैलाते हैं और वे अराजकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+