VIDEO: राहुल गांधी से पूछा कब करोगे शादी, दिया ऐसा जवाब- सब हो गए चुप
Rahul Gandhi says I believe in destiny when asked will he get married
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि ये तो किस्मत की बातें हैं और मैं किस्मत पर भरोसा करता हूं, जब शादी होगी हो जाएगी। राहुल गांधी ने ये तब कहा, जब उनसे पूछा गया कि आखिर वो शादी कब करेंगे। राहुल गांधी से ये सवाल गुरुवार को दिल्ली में 112वें एनुएल सेशन और पीएचडी एनुअल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2017 पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी दौरान बॉक्सर विजेन्दर सिंह ने राहुल से सवाल किया कि आप शादी करके पीएम बनेंगे या पहले शादी करेंगे?

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम में पीएम मोदी और भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि सरकार और जनता के बीच सबसे जरूरी कोई चीज है तो वो है विश्वास और सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। सरकार हर नागरिक को चोर बताने पर तुली है। राहुल ने कहा कि एक-दूसरे को सुनने से विश्वास पनपता और बढ़ता है लेकिन मोदी सरकार के पास देश के आम गरीब नागरिक का दर्द सुनने का वक्त ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की हालत से बद से बदतर होती जा रही है और वित्तमंत्री हर रोज टीवी पर आकर कहते हैं कि सब ठीक चल रहा है। राहुल ने कहा कि जब नौकरियां जा रही हैं, जीडीपी गिर रही है तो फिर सब ठीक क्या चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications