राहुल गांधी बोले, बीजेपी-आरएसएस से मुकाबले के लिए गीता और उपनिषद पढ़ रहा हूं...

राहुल गांधी ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह ही तमिलनाडु के लोगों से उनका विशेष जुड़ाव है। यही वजह है कि उन्होंने तमिल फिल्में देखना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस से मुकाबले के लिए वो भगवद् गीता और उपनिषद पढ़ रहे हैं। उन्होंने ये बात चेन्नई में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही है। इससे पहले डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि के 94वें जन्मदिन के मौके पर चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि बीजेपी और आरएसएस से लड़ने और हराने के लिए पूरा विपक्ष एक-साथ आ खड़ा हुआ है।

'BJP-आरएसएस से मुकाबले के लिए गीता और उपनिषद पढ़ रहा हूं...'

राहुल गांधी के निशाने पर बीजेपी-आरएसएस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को चेन्नई में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस से मुकाबले के लिए वो भगवद् गीता और उपनिषद पढ़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आरएसएस के लोगों से पूछता हूं कि मेरे दोस्त, आप ऐसा कर रहे हैं, लोगों को दबा रहे हैं, लेकिन उपनिषद में लिखा है कि सभी लोग समान हैं। फिर आप अपने ही धर्म में कही गई बात का खंडन कैसे कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बुनियादी तौर पर भारत को नहीं समझती है, उसे केवल नागपुर समझ आता है। बता दें कि नागपुर, आरएसएस का मुख्यालय है।

राहुल गांधी ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह ही तमिलनाडु के लोगों से उनका विशेष जुड़ाव है। यही वजह है कि उन्होंने तमिल फिल्में देखना शुरू कर दिया है, साथ ही तमिलनाडु के लोगों की संस्कृति के बारे में पढ़ रहे हैं। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि मैंने अपनी बहन को एक एसएमएस भेजा, जिसमें मैंने उनको बताया कि मुझे तमिलनाडु आना पसंद है। मुझे नहीं पता क्यों...लेकिन मैं तमिल लोगों से खुद को जुड़ा हुआ पाता हूं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मैंने (प्रियंका को) लिखा कि मैं तमिल और तमिलों से प्रेम करता हूं। उन्होंने भी लिखा कि मैं भी उनसे प्रेम करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+