'भाजपा की शर्मनाक कट्टरता ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया', BJP पर राहुल गांधी का हमला

नई दिल्ली, 06 जून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता की टिप्पणी पर हुए विवाद के बीच बीजेपी पर एक बार फिर निशाना साधा है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करके विवाद को जन्म देने वाली राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को बीजेपी ने रविवार को सस्पेंड कर दिया था। उनके बयान की कई मुस्लिम देशों ने निंदा की है। वहीं अब राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की कट्टरता ने दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

Recommended Video

    Prophet Controversy: Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    rahul gandhi

    दरअसल, नूपुर शर्मा के मामलों में विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहा है। ऐसे में राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि आंतरिक रूप से विभाजित होने से भारत बाहरी रूप से कमजोर हो जाता है। भाजपा की शर्मनाक कट्टरता ने ना सिर्फ हमें अलग-थलग कर दिया है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को भी नुकसान पहुंचाया है।

    इससे पहले राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि नफरत से सिर्फ नफरत पैदा होती है और यह वक्त भारत को जोड़ने का है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा था कि नफरत सिर्फ नफरत को जन्म देती है। प्यार और भाईचारे का रास्ता ही भारत को प्रगति की दिशा में ले जा सकता है। ये भारत जोड़ने का वक्त है। #BharatJodo

    नुपूर शर्मा ने मांगी माफी

    अपने बयान के लिए बीजेपी की पूर्व नेता नुपूर शर्मा माफी मांग चुकी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी,जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा है। दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं। जाओ जा के पूजा कर लो। मेरे सामने बार बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दीं। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ठ पहुंचाने की कभी नहीं थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+