राहुल गांधी ने कहा भाजपा 'फूट डालो अौर शासन करो' की राजनीति पर भरोसा करती है

राहुल ने अपने भाषण में यह भी कहा कि यदि कांगेस की सरकार केंद्र में आई तो देश में लाखों-करोड़ों नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दस सालों में भारत का विकास किया है। राहुल यह भी कहना नहीं चूके कि कांग्रेस की सरकार में गरीबों को भोजन और किसानों को अच्छी फसल मिली है। भाजपा को सांप्रदायिक करार देते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गरीब और अमीर में कोई फर्क नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार अगर केंद्र में बनी तो देश सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस जाएगा।
भाजपा के विवादित बयानों पर भी राहुल ने निशाना साधा। राहुल ने कहा कि जिस राजनीतिक पार्टी के नेता मुस्लिमों और देश के गरीबों के खिलाफ हैं वे दिल्ली की कुर्सी पर बैठने का सपना देख रहे हैं। युवाओं को नौकरी देने और कृषि क्ष्ेात्र का विकास करने की बात भी राहुल ने रैली के दौरान कही।












Click it and Unblock the Notifications