संसद में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, 'सरकार की गलत नीतियों के चलते पास आए पाकिस्तान और चीन'
नई दिल्ली, फरवरी 02। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। संसद में राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि आपकी गलत नीतियों के चलते चीन और पाकिस्तान एक साथ आए, वर्तमान में भारत के सामने ये बड़ी चुनौती है। सरकार ने कश्मीर में भी गलत फैसले लिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत विपक्ष की ओर से भाषण दिया। अपने भाषण में राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर ये सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। जानिए राहुल गांधी ने अपने भाषण में अभी तक क्या-क्या कहा
- राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने भारत में दो हिंदुस्तान बनाकर रखे हैं, जिसमें एक है अमीरों का हिंदुस्तान और दूसरा है गरीबों का हिंदुस्तान। राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
- राहुल गांधी ने कहा कि आप रोजगार देने की बात करते हैं, लेकिन 2021 में 3 करोड़ युवाओं की नौकरी चली गई। आज भारत पिछले 50 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी का सामना कर रहा है। आप मेड इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया की बात करते हैं, लेकिन युवाओं को वह रोजगार नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था। जो उनके पास था वह भी उनसे छीन गया है।
- राहुल गांधी ने आगे कहा कि यूपीए की सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया था, जबकि मोदी सरकार में 23 करोड़ लोगों को गरीबी में डाल दिया गया है।
Recommended Video
- राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार असंगठित सेक्टर को खत्म कर चुकी है, इस सरकार ने सबकुछ अडाणी को दे दिया है। गलत जीएसटी, नोटबंदी और कोरोना से असंगठित सेक्टर (स्मॉल इंडस्ट्री) खत्म हो गए हैं, इसलिए भारत में अब मेक इन इंडिया जैसा कुछ नहीं है, क्योंकि इस सराकर ने मेक इन इंडिया को खत्म कर दिया है। राहुल गाधी ने कहा कि पिछले 5 साल में 46 फीसदी मैन्यफैक्चरिंग जॉब्स खत्म हुई हैं।
- राहुल गांधी ने कहा कि इस देश को बनाने में मेरे बुजुर्गों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे नाना 15 बार जेल में रहे तो वहीं मेरी दादी 32 बार जेल गई हैं।
- राहुल गांधी ने पेगासस मामले को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और पेगासस ये सभी देश की आवाज को खत्म करने के औजार हैं।












Click it and Unblock the Notifications