NEET-JEE परीक्षा पर बोले राहुल गांधी- सरकार को सुननी चाहिए सबकी बात
नई दिल्ली: NEET और JEE परीक्षाओं को लेकर विवाद जारी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार किसी भी कीमत पर परीक्षाएं नहीं टाली जाएंगी, जबकि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। बेरोजगारी और चीन मुद्दे पर सरकार को घेरने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इन परीक्षाओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही सरकार से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है।
Recommended Video

ट्विटर पर जारी एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि आप (छात्र) सभी इस देश के भविष्य हैं और आपको ही इस देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। सभी ये बात समझते हैं कि पिछले तीन-चार महीनों से क्या हो रहा है। सभी को पता है कि सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर सही कदम नहीं उठाए हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में अब सरकार ने जबरन एग्जाम का फैसला छात्रों पर थोप दिया है। मेरा ये केंद्र सरकार को संदेश है कि वो इस पर विचार करे और सभी की सहमति से ही कोई फैसला ले। वीडियो के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि सरकार की असफलताओं की वजह से NEET-JEE के उम्मीदवारों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार को सभी की बात को सुनना चाहिए और एक आम सहमति पर पहुंचना चाहिए।
शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने NEET-JEE छात्रों के समर्थन में ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया है, जिसमें लोगों से जुड़ने की अपील की गई है, ताकी छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया कि लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज जोड़िए। #SpeakUpForStudentSafety आज से। आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की मांग करें। आपको बता दें कि बुधवार को गैर-भाजपा शासित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मिलकर इन परीक्षाओं को टलवाने के पक्ष में अपनी आवाज उठाई थी, उसी दौरान कांग्रेस ने छात्रों का साथ देना का फैसला लिया था।












Click it and Unblock the Notifications