'ये लड़ाई BJP और INDIA के बीच है, देश की आवाज को कुचला जा रहा है', विपक्षी बैठक में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने विपक्ष बैठक में कहा कि ये लड़ाई BJP और INDIA के बीच है, इंडिया और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच लड़ाई है।

संयुक्त विपक्ष की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश का पूरा का पूरा धन चंद लोगों के हाथ में है। लड़ाई बीजेपी और इंडिया के बीच है। इंडिया और नरेंद्र मोदी के बीच है। लड़ाई बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ है। हम एक साथ लड़ाई लड़ेंगे।

बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई बीजेपी और उसकी विचारधारा के खिलाफ है ये लड़ाई भारत और नरेंद्र मोदी के बीच है। देश की आवाज को कुचला जा रहा है। ये देश की आवाज के लिए लड़ाई है। इसलिए ये 'इंडिया (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस)' नाम चुना गया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई दो राजनीतिक संरचनाओं के बीच नहीं है बल्कि लड़ाई भारत के विचार की रक्षा के लिए है। अगर आप इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि भारत के विचार से कोई नहीं लड़ पाया। ये इंडिया के विचार और नरेंद्र मोदी के बीच की लड़ाई है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि आज बहुत ही सार्थक काम हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन का नाम इंडिया रखने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA ) इसलिए चुना गया क्योकि ये लड़ाई देश के लिए हैं।

राहुल गांधी ने बताया कि जब हम चर्चा कर रहे थे, तो हमने खुद ये सवाल पूछा कि लड़ाई किसके बीच है। ये लड़ाई विपक्ष और बीजेपी के बीच नहीं है। देश की आवाज को दबाया और कुचला जा रहा है। विपक्ष के 26 दलों की बैठक में राहुल गांधी ने ये बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+