राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- राफेल की जांच शुरू हुई तो नरेंद्र मोदी जाएंगे जेल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे दमखम से प्रचार करती दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेता हर तरीके से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राफेल की जांच शुरू हुई, पीएम मोदी जेल जाएंगे।

'पीएम मोदी भ्रष्ट आदमी हैं'

'पीएम मोदी भ्रष्ट आदमी हैं'

पत्रकारों के सवाल के एक जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्ट आदमी हैं। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। राहुल ने कहा कि राफेल का मुद्दा एकदम साफ है और जिस दिन इसकी जांच शुरू हो गई, उस दिन पीएम मोदी जेल जाएंगे। राहुल ने दावा किया कि राफेल को लेकर फ्रांस में जांच शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इस डील के जरिए अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए सारे हथकंड़े अपनाए।

राफेल को लेकर पीएम मोदी पर बड़ा हमला

राफेल को लेकर पीएम मोदी पर बड़ा हमला

राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन राफेल डील के कागज बाहर आएंगे, उसपर दो ही नाम लिखे होंगे। एक अनिल अंबानी का और दूसरा नरेंद्र मोदी का। उन्होंने कहा कि अब ये मुद्दा चुनाव जीतने का नहीं, खुद को बचाने का भी है। इसीलिए रात के वक्त सीबीआई चीफ को हटाया गया। राहुल ने कहा कि ये वही सीबीआई चीफ हैं, जिनकी नियुक्ति पीएम मोदी ने खुद की थी।

'सबरीमाला में महिलाओं को मिले प्रवेश'

'सबरीमाला में महिलाओं को मिले प्रवेश'

जबकि सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मानना है महिलाओं को मंदिर में प्रवेश का अधिकार मिलना चाहिए। पार्टी के विचार पर उन्होंने कहा कि केरल में ये पुरुषों और महिलाओं के लिए एक भावनात्मक मुद्दा है। इस मामले पर उनकी और पार्टी की राय अलग है। वही, राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी द्वारा अध्यादेश लाने की संभावनाओं पर राहुल गांधी ने कहा कि अब भाजपा के पास इसके अलावा क्या बचा है, कुछ नहीं बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+