राहुल गांधी बोले- बिटकॉइन घोटाला बड़ा है, इसका कवर–अप उससे भी बड़ा

नई दिल्ली, 13 नवंबर: सालभर पहले कर्नाटक में एक हैकर की गिरफ्तारी हुई। जिसको कांग्रेस ने बिटकॉइन घोटाले से जोड़ दिया है। शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि कर्नाटक में हुए बड़े बिटकॉइन घोटाले के तार कई मुल्कों से जुड़े हुए हैं, लेकिन बीजेपी सरकार इसे छिपाने में जुटी है। अब मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा।

congress

राहुल गांधी ने लिखा कि बिटकॉइन बड़ा घोटाला है, लेकिन बिटकॉइन घोटाला कवर-अप (छिपाना) उससे बहुत बड़ा है, क्योंकि इसमें किसी के बड़े नकली अहंकार को ढंकना है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए। साथ ही जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने की मांग की।

Recommended Video

      UP Election 2022: Priyanka Gandhi का बड़ा ऐलान, UP में Congress गठबंधन नहीं करेगी | वनइंडिया हिंदी

      वहीं मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि ये हमारे देश का सबसे बड़ा बिटकॉइन घोटाला है। जिसके तार 14-15 मुल्कों से जुड़े हैं। इसमें हर चीज को ढकने की कोशिश की गई। साथ ही एनआईए जैसी एजेंसियों को गुमराह किया गया। इस मामले को दबाने में कर्नाटक की बीजेपी सरकार का हाथ है। उन्होंने आगे कहा कि जिस हैकर श्रीकृष्णा की गिरफ्तारी हुई थी, उसने खुद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि 6 बार हैकिंग की थी। जिसमें उसके हाथ 6000 बिटकॉइन लगे।

      सुरजेवाला के मुताबिक राज्य के सीएम ने खुद कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान इस बारे में चर्चा की थी। तो क्यों पीएम, अमित शाह और जेपी नड्डा चुप्पी साधे हुए हैं। इसके अलावा इंटरपोल, एनआईए, ईडी, दूसरी एजेंसियों और रिजर्व बैंक को सूचित क्यों नहीं किया गया?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+