Air Strike पर बोले राहुल गांधी- अगर शहीदों के परिजन मांग रहे हैं सबूत तो मांग सही है

नई दिल्‍ली। इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्‍तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद विपक्ष बार-बार सबूत मांग रहा है। अब इसे लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा (आईएएफ एयर स्ट्राइक के सबूत), लेकिन हां मैंने पढ़ा है कि शहीद हुए कुछ सीआरपीएफ जवानों के परिवार ने इस मुद्दे को उठाया है, वे कह रहे हैं कि हम आहत थे इसलिए कृपया हमें दिखाएं कि क्या हुआ।'

Air Strike पर बोले राहुल गांधी- अगर शहीदों के परिजन मांग रहे हैं सबूत तो मांग सही है

बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'नवाज शरीफ के घर में कौन गया था। मोदी पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय है। पठानकोट जांच के लिए आईएसआई को खुद किसने बुलाया?' दिल्ली में आप के साथ गठबंधन संबंधी एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे सभी गठबंधन ट्रैक पर हैं, दिल्ली में पार्टी इकाई ने सर्वसम्मति से एक गठबंधन को न कहा है।' राफेल डील पर भी राहुल गांधी ने सरकार को घेरा। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि कहा कि केवल एक नई लाइन निकली है 'गायब हो गया'।

2 करोड़ युवाओं को रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम, डोकलाम गायब हो गया, जीएसटी से फायदा गायब हो गया, अब राफेल की फाइलें भी गायब हो गईं। राहुल गांधी ने कहा कि अब मीडिया की जांच करने की बात हो रही है, लेकिन जिसने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया है उसपर कोई जांच नहीं हो रही है। चीजों को तोड़-मरोड़कर नरेंद्र मोदी का बचाव किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ चौकीदार को बचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+