बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर बोले- लोकसभा में राहुल गांधी की अटेंडेंस सिर्फ 40 फीसदी
कांग्रेस पार्टी और दूसरी विपक्षी पार्टियां नोटबंदी पर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर रही हैं।
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को नोटबंदी के मसले पर सरकार का विरोध कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता के हितों को लेकर कितने गंभीर हैं ये उनकी अटेंडेंस से दिखता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, 'राहुल गांधी की लोकसभा में अटेंडेंस 40 प्रतिशत है जबति उत्तर प्रदेश से चुने गए दूसरे सांसदों की अटेंडेंस 90 फीसदी है। यह दिखाता है कि राहुल गांधी कितने गंभीर हैं।'
'कांग्रेस ने बनाया मुद्दा'
कांग्रेस पार्टी और दूसरी विपक्षी पार्टियां नोटबंदी पर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने बिना तैयारी के फैसला लागू कर दिया इससे आम आदमी को परेशानी हो रही है।
राहुल गांधी ने लगाए हैं आरोप
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी को बताए यह फैसला लागू करके देश में आर्थिक आपातकाल लागू कर दिया है। उन्होने नोटबंदी के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर घोटाले का भी आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications