राहुल को मिला बिस्मिल्ला परिवार का साथ, बजी 'समर्थन' की शहनाई

वाराणसी से पर्चा भरने के दौरान जब मोदी ने इस परिवार को अपना प्रस्तावक बनाना चाहा था तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। उस वक्त खान के परिवार ने कहा था कि वे राजनीति में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, राहुल के रोड शो में शहनाई बजाने के बाद परिवार की ओर से सफाई दी गई कि इसका यह मतलब नहीं कि उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। राहुल की रैली में मुसलमान समर्थकों का भी सैलाब उमड़ा, जिससे पार्टी नेता खासा उत्साहित नज़र आए।
यह भी पढ़ें- सभी को 'बांट' रहा, हमें डांट रहा चुनाव आयोग
राहुल ने वाराणसी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में प्रचार किया। रोड शो में उनके साथ अजय राय के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य कई लोग शामिल हुए। रोड शो में बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी शामिल थे। गौरतलब है कि यह वही बिस्मिल्ला खान का परिवार जिसने भारत सरकार पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया था। तब उनका परिवार भी उनके इस विरोध का हिस्सा बना था।
रोड शो में संभवत: पहली बार राहुल टोपी पहने दिखे। राहुल का काफिला जब राजीव गांधी चौक से गुजरा, तो लोगों को लगा कि वह रुकेंगे। वहां पर राजीव गांधी की प्रतिमा लगी है, पर राहुल प्रतिमा को नमन किए बिना ही आगे बढ़ गए। इस भूल को विरोधियों ने ताड़ लिया व राहुल पर जुबानी हमले शुरु कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications