अपनों को ही नहीं संभाल पा रहे Rahul Gandhi, शशि थरूर के बाद सलमान खुर्शीद भी हुए PM Modi के मुरीद
Rahul Gandhi Rift In Congress: कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ऑल पार्टी डेलिगेशन में भारत का पक्ष विदेशों में रख रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान की नापाक हरकतों का ब्यौरा दुनिया के कांग्रेस सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी ने मजबूती से रखा है। दूसरी ओर राहुल गांधी कभी सरकार का समर्थन करते हैं, कभी वह ऑपरेशन सिंदूर पर सीधे विदेश मंत्री पर हमला बोलते हैं। उनकी पार्टी के कई नेता सेना का समर्थन करते दिख रहे हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष को इस वक्त असल चुनौती पार्टी के अंदर से ही मिलती दिख रही है।
पहले शशि थरूर को लेकर विवाद था और अब पार्टी के एक और सीनियर नेता भी पीएम मोदी के मुरीद हो गए हैं। सलमान खुर्शीद ने आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के फैसले के लिए पीएम की तारीफ की है। राहुल गांधी के लिए अपनों को संभालना ही अब मुश्किल हो गया है।

Rahul Gandhi को पार्टी से मिल रही है चुनौती
राहुल गांधी के लिए बीजेपी से लड़ने से ज्यादा मुश्किल अपनी पार्टी को एकजुट रखना है। ऑपरेशन सिंदूर के मसले पर वह पूरी तरह से अलग-थलग नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के अंदर ही एकजुटता नहीं दिख रही है। मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, शशि थरूर, सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेता सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में दुनिया के सामने भारत की ताकत और मंशा समझा रहे हैं। इधर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, 'कांग्रेस पूरी तरह से दो भागों में बंट गई है। एक धड़ा सेना के सम्मान में खड़ा है। राहुल गांधी और उनके खास लोग सेना के साथ अपनी ही पार्टी के लोगों का भी अपमान कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी और कांग्रेस झूठ-धोखाधड़ी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर', केंद्रीय मंत्री के बयान ने मचा बवाल
सलमान खुर्शीद ने की पीएम मोदी की तारीफ
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, 'आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद क्षेत्र में समृद्धि आई है। इस क्षेत्र में समृद्धि और स्थिरता आई है। इसकी वजह से केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव संभव हो सके हैं। इस बार के चुनाव में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। कश्मीर में जो समृद्धि आई है उसे देखते हुए फिर से पूर्ववत हालात (आर्टिकल 370 लागू होने के दौरान) बनाना उचित नहीं है।' बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने आर्टिकल 370 हटाए जाने का विरोध किया था।
राहुल गांधी के लिए बीजेपी से बड़ी चुनौती कांग्रेस के नेता
ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के अंदर ही राहुल गांधी के खिलाफ विरोधी स्वर नजर आए हैं। कांग्रेस के सीनियर नेताओं जिनमें मनीष तिवारी और आनंद शर्मा भी शामिल हैं ने उनके खिलाफ पत्र लिखा था। कांग्रेस के कई नेता कहते रहे हैं कि संघ और पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलने से कांग्रेस पार्टी को नुकसान होता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पार्टी का स्टैंड और अपनी रणनीति को लेकर अब तक कोई स्पष्ट रुख तय करने में नाकाम नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने विदेश मंत्री को 'JJ' क्यों कहा? जानिए इस राजनीतिक कटाक्ष के पीछे का मतलब












Click it and Unblock the Notifications