राहुल गांधी ने विदेश मंत्री को 'JJ' क्यों कहा? जानिए इस राजनीतिक कटाक्ष के पीछे का मतलब
Why did Rahul Gandhi call S Jaishankar JJ: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत का 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की विदेश यात्रा पर हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिग्गज नेता पाकिस्तान के प्रयोजित आतंकवाद का खुलासा कर रहे हैं और भारत की नीति को वैश्विक मंच रख रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी यूरोप की छह दिवसीय यात्रा पर हैं और पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान के बेनकाब कर रहे हैं।
23 मई को जर्मनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा और पाकिस्तान से द्विपक्षीय तरीके से निपटेगा। विदेश मंत्री की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक पोस्ट शेयर कर विदेश मंत्री जयशंकर की विदेश नीति को ध्वस्त बताते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल किए हैं।

पोस्ट में राहुल गांधी ने डॉ एस जयशंकर को "JJ" नाम से संबोधित किया है और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े तीन सवाल पूछे हैं। जिसके बाद एस जयशंकर का नाम जब एस जयशंकर है तो उन्हें राहुल ने "JJ" कहकर क्यों संबोधित किया? इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का वीडियो क्लिप शेयर की और लिखा, "विदेश मंत्री की जुबान लड़खड़ा रही है। इस क्लिप को राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है।"
राहुल गांधी ने पूछे ये तीन सवाल
इसके साथ ही राहुल गांधी ने आगे लिखा, "JJ बताएंगे, भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया? ट्रम्प से भारत और पाकिस्तान के बीच 'मध्यस्थता' करने के लिए किसने कहा?"
विदेश मंत्री से राहुल गांधी द्वारा किए गए सवाल के तरीके पर जहां लोग आपत्ति जता रहे हैं वहीं लोग ये जानना चाह रहे थे हैं कि आखिर जयशंकर को राहुल गांधी ने जेजे क्यों कहा? एक J का मतलब तो जयशंकर और दूसरे J का क्या मललब? इसको लेकर अभी अटकलें लगाई ही जा रही हैं।
राहुल गांधी ने एस जयशंकर को क्यों कहा JJ?
गौरतलब है इससे पहले राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर सवाल किया था कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने से पहले क्यों जानकारी दी गई थी? राहुल गांधी ने पहले ये भी सवाल किया था कि भारत ने खोए फाइटर जेट? इसका क्या मतलब था। जिस पर भाजपा ने घेरा था तो कांग्रेस ने भारत के विदेश मंत्री को नए युग का जयचंद बताया था। राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी ने जयशंकर के लिए JJ" का संबोधन जयचंद्र से ही संबंधित है। राहुल गांधी ने "JJ" का प्रयोग एक राजनीतिक कटाक्ष के रूप में करते हुए जयशंकर पर निशाना साधा है। राहुल गांधी का "JJ" के जरिए विदेश मंत्री की नीति को राष्ट्रहित के विरुद्ध बताने की कोशिश है।
कौन था जयचंद?
महाराजा जयचंद 12वीं गाहड़वाल वंश के राजा थे। उन्हें इतिहास में सबसे बड़े गद्दार के रूप में देखा जाता है। भारत के इतिहास में जयचंद राजा पृथ्वीराज चौहान का विरोधी और मुगल आक्रमणकारी मुहम्मद गोरी का सहयोगी था। इस लिए "जयचंद" शब्द भारत में "देशद्रोही" या "गद्दार" के पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता है।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने समझाया JJ" के मायने?
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "जो समझ गया वो समझ गया, जो ना समझे वो अनाड़ी है। उन्होंने संकेत दिया कि "JJ" का मतलब "जयचंद", "जोकर", या "झूठा" हो सकता है। सुप्रिया ने समझाया "जेजे का मतलब जयचंद भी हो सकता है। जिस तरह से विदेश मंत्री जयशंकर ने मुखबिरी की। उन्होंने आगे कहा, "जेजे का मतलब तो कई और हो सकते हैं जैसी वो हरकतें करते हैं ऐसे तो जेजे का मतलब जोकर भी हो सकता है। जिस तरह से वो झूठ बोलते हैं ऐसे में जेजे का मतलब झूठा भी हो सकता है।"












Click it and Unblock the Notifications